Ghazal

आज़ाद भी नहीं थे तो पाबन्दियां न थीं

हम उस क़फ़स में थे कि जहां तीलियाँ न थीं

*क़फ़स=पिंजरा

नाख़ून से थे खोलने हर मोड़ पर हमें

वो  सारे क़ुफ़्ल जिनकी कहीं चाबियाँ न थीं

*क़ुफ़्ल=ताला

कमरा था और मैं था क़लम भी था मेज़ पर

इक फ़िक्र थी वरक़ था मगर उंगलियां न थीं

ईंधन भी ख़त्म हो गया,माचिस हुई तमाम

अल्लाह तेरा शुक्र अभी सर्दियां न थीं

कुछ साल पहले इतनी थीं आसाइशें कहाँ

कुछ साल पहले  आज सी बर्बादियाँ न थी

*आसाइशें=सुविधाएं

©फ़ानी जोधपुरी

غزل

آزاد بھی نہیں تھے تو پابندیاں نہ تھیں۔

ہم اس قفس میں تھے کہ جہاں تیلیاں نہ تھیں۔

ناخون سے تھے کھولنے ہر موڑ پہ ہمیں۔

وہ سارے قفل جن کی کہیں چابیاں نہ تھیں۔

کمرا تھا اور میں تھا قلم بھی تھا میز پہ۔

اک فکر تھی ورق تھا مگر انگلیاں نہ تھیں۔

ایندھن بھی ختم ہو گیا ماچس ہوئ تمام۔

اللہ تیرا شکر ابھی سردیاں نہ تھیں۔

کچھ سال پہلے اتنی تھیں آسائشیں کہاں۔

کچھ سال پہلے آج سی بربادیاں نہ تھیں۔

©جودھپوریفاؔنی

Read More...

shayri

आँखों का एहतराम तो उनकी नमी पे है

अब छोड़ दिया फैसला जो है तुमी पे है।

शराफत का आसमान बड़ी दूर तलक है

बादल मगर गुनाह का आना जमीं पे है।

मदमस्त जवानी है मगर याद रहे ये

दारोमदार मुल्क का सारा हमीं पे है।

Read More...

hazrat ali ne farmaya

ज़िल्लत उठाने से बेहतर है तकलीफ उठाओ .

कभी भी अपनी जिस्मानी ताकत और दौलत पर भरोसा न करना क्युँकि बीमारी और ग़रीबी आने में देर नही लगती…!!

“इंसान की ज़ुबान उसकी अक्ल का पता देती है और आदमी अपनी ज़ुबान के नीचे छुपा होता है !!”

Read More...

hazrat ali

बुरी औरत की पहचान

अपने आप को ढांप कर नहीं रखेगी।

अपने खाविंद की नफरमानी करेगी।

बदजुबान होगी।

बालों की नुमाईश करेगी।

खानदान भर में अपने आपको आकिल ख्याल करेगी।

दुसरों को बात न करने देगी

नींद उसे बहुत अजीज होगी।

अपनी आवाज को बहुत बुलंद करके बात करेगी।

कपड़े बारीक और दिखावे वाले पहनेंगी।

पीठ पिछे अपने खानदान की बुराई करेगी।

बाजारों के चक्कर लगाने की शौकीन होगी
-हजरत अली

Read More...

hindi quotes hazrat ali

बुरे मर्द की पहचान

1 तकब्बूर करेगा।
2.अकड के बोलेगा।
3. दिखावा ज्यादा करेगा।
4.बदजुबान होगा।
5.अकड कर चलेगा।
6. खानदान में सबको जलील करेगा।
7. अपने पैसे पर नाज करेगा।
8. अपने सेहत पर नाज करेगा।
9. बुजुर्गों को जलील करके खुश होगा।
10. अपनी जवानी के किस्से ज्यादा सुनाया करेगा।
11. हासिद होगा।
12. मां बाप का नफरमान होगा।
-हजरत अली

Read More...