Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/plugins/js_composer/include/autoload/vc-shortcode-autoloader.php on line 64

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/themes/Silverhints/inc/vc_extend/layout/customheading-layout1.php on line 7
Amir Khusro
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/plugins/js_composer/include/autoload/vc-shortcode-autoloader.php on line 64
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/plugins/js_composer/include/autoload/vc-shortcode-autoloader.php on line 64
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/plugins/js_composer/include/autoload/vc-shortcode-autoloader.php on line 64
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/silverhints/public_html/wp-content/plugins/js_composer/include/autoload/vc-shortcode-autoloader.php on line 64

| पैदाइश | 1253 पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश, भारत |
|---|---|
| वफ़ात | 1324 |
| शैली | गज़ल, कव्वाली, रुबाई, तराना |
| मुरीद | हज़रत ख्वाज़ा निज़ामुद्दीन औलिया |
E-Book
Coming Soon
अमीर ख़ुसरो का जन्म सन 1253 ई. में एटा (उत्तरप्रदेश) के पटियाली नामक क़स्बे में गंगा किनारे हुआ था। इनके पिता ने इनका नाम ‘अबुल हसन’ रखा था। वे मध्य एशिया की लाचन जाति के तुर्क सैफ़ुद्दीन के पुत्र थे। लाचन जाति के तुर्क चंगेज़ ख़ाँ के आक्रमणों से पीड़ित होकर बलबन (1266-1286 ई.) के राज्यकाल में शरणार्थी के रूप में भारत आकर बसे थे। हालाँकि अमीर ख़ुसरो का जन्म-स्थान काफ़ी विवादास्पद है। भारत में सबसे अधिक प्रसिद्ध यह है कि वे उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले के ‘पटियाली’ नाम के स्थान पर पैदा हुए थे। कुछ लोगों ने गलती से ‘पटियाली’ को ‘पटियाला’ भी कर दिया है, यद्यपि पटियाला से उनका कोई सम्बन्ध नहीं था, हाँ, पटियाली से अवश्य था। पटियाली के दूसरे नाम मोमिनपुर तथा मोमिनाबाद भी मिलते हैं।
विवाह तथा सन्तान
ख़ुसरो के विवाह के सम्बन्ध में कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता, किन्तु यह निश्चित है कि उनका विवाह हुआ था। उनकी पुस्तक ‘लैला मजनू’ से पता चलता है कि उनके एक पुत्री थी, जिसका तत्कालीन सामाजिक प्रवृत्ति के अनुसार उन्हें दुःख था। उन्होंने उक्त ग्रन्थ में अपनी पुत्री को सम्बोधित करके कहा है कि या तो तुम पैदा न होतीं या पैदा होतीं भी तो पुत्र रूप में। एक पुत्री के अतिरिक्त, उनके तीन पुत्र भी थे, जिनमें एक का नाम मलिक अहमद था। यह कवि था और सुल्तान फ़ीरोजशाह के दरबार से इसका सम्बन्ध था।
इनके तीन पुत्रों में अबुलहसन (अमीर खुसरो) सबसे बड़े थे – ४ बरस की उम्र में वे दिल्ली लाए गए। ८ बरस की उम्र में वे प्रसिद्ध सूफ़ी हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के शिष्य बने। १६-१७ साल की उम्र में वे अमीरों के घर शायरी पढ़ने लगे थे। एक बार दिल्ली के एक मुशायरे में बलबन के भतीजे सुल्तान मुहम्मद को ख़ुसरो की शायरी बहुत पसंद आई और वो इन्हें अपने साथ मुल्तान (आधुनिक पाकिस्तानी पंजाब) ले गया। सुल्तान मुहम्मद ख़ुद भी एक अच्छा शायर था – उसने खुसरो को एक अच्छा ओहदा दिया। मसनवी लिखवाई जिसमें २० हज़ार शेर थे – ध्यान रहे कि इसी समय मध्यतुर्की में शायद दुनिया के आजतक के सबसे श्रेष्ठ शायर मौलाना रूमी भी एक मसनवी लिख रहे थे या लिख चुके थे।